logo

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद बोले राधाकृष्ण किशोर– जहां भी रहा, कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों से बंधा रहा 

DSA.jpg

रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।  किशोर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस के वरीय को ऑर्डिनेटर मोहन मार्क्रम ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर  कमलेश ने कहा कि  किशोर के कांग्रेस में आने से झारखंड में कांग्रेस को निश्चित रूप से नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। विधायिका के अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी किया। अपने क्षेत्र के विकास के लिए यह सतत पर्यत्नशील रहे। लंबे राजनीतिक जीवन में इन्होंने हमेशा जनता के हितों के बारे में चिंता जाहिर की तथा झारखंड की आर्थिक समृद्धि के बारे में चिंतित रहे।


सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात  किशोर ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों के कारण मुझे कांग्रेस से दूर होना पड़ा था लेकिन मैं जहां भी रहा कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों से बंधा रहा। अपने राजनीतिक जीवन में मैंने इंदिरा जी को अपना आदर्श माना था और आज भी कांग्रेस के साथ मेरा अटूट रिश्ता है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सिर्फ छतरपुर विधानसभा ही नहीं पूरे पलामू प्रमंडल और राज्य स्तर पर महागठबंधन और कांग्रेस की मजबूती दिखेगी।
कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राधा कृष्ण किशोर आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार हैं और क्षेत्र के विकास के लिए विशेष रूप से हमेशा वित्तीय प्रबंधन की सिफारिश किया करते थे। विगत चार दशक से व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से किशोर जी के साथ आर्थिक और राजनीतिक मसलों पर विमर्श होता रहा। इन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के कई कार्य किया तथा उग्रवाद प्रभावित छतरपुर विधानसभा को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया।

मिलन समारोह के पश्चात कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल प्रदान किया गया। सिंबल लेने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव  बन्ना गुप्ता, रामचंद्र सिंह नमन विक्सल कौन गाड़ी,भूषण बाड़ा,जेपी भाई पटेल,अजय नाथ शाहदेव के अलावा अन्य उम्मीदवारों के प्रतिनिधि शामिल थे ।  केशव महतो कमलेश एवं डॉ रामेश्वर  उरांव ने सभी प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस के वरीय कोऑर्डिनेटर मोहन मार्क्रम स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता  प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा,सोनाल शांति, मदन मोहन शर्मा,कमल ठाकुर गौतम उपाध्याय, राजन वर्मा उपस्थित थे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhand live Breaking