logo

हजारीबाग : सिद्धू-कान्हू के बाद अब नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, माहौल तनावपूर्ण, जांच में जुटी पुलिस

nilambar_pitambar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में एक बार फिर प्रतिमा तोड़फोड़ की घटना ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है। संत कोलंबस कॉलेज के समीप स्थित नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना दो दिन पहले हुई एक अन्य घटना के बाद हुई है, जब पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। उस घटना के बाद दिनभर सड़क जाम रहा था और शाम में प्रशासन ने चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।
हालांकि, नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा के पास भी सीसीटीवी व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसके बावजूद प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और गहरा गया है, खासकर जब कर्म पर्व का आयोजन भी चल रहा है। ऐसे में माहौल और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस घटना के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच में जुट गई है।


 

Tags - Latest hazaribagh news Jharkhand News updates latest jharkhand news jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News hazaribagh news updates latest hazaribagh news latest Hazaribagh news hazaribagh news Updates latest Jharkhand News