द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला की शान बनी क्षितिज समीक्षा सौरव को आगामी 15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उसे सम्मानित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में महिला समूह के द्वारा उसे सम्मानित करने का काम किया गया। जहां उन्हें रामायण की एक पुस्तक देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान महिलाओं में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा था।.jpeg)
महिलाओं ने स्पष्ट बताया कि गुमला की इस बेटी ने गुमला को एक विशेष पहचान दिया है, जो निश्चित रूप से गुमला के इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा। महिलाओं ने बताया कि आज जहां बेटियों को लोग बोझ के रूप में मानते हैं वहीं पर इस बेटी ने जो सम्मान दिलाया है वह गुमला के इतिहास में अब तक किसी ने नहीं दिलाया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ युवा महोत्सव में मिलने के बाद राष्ट्रपति भवन में 15 अगस्त के कार्यक्रम में बुलाया जाना निश्चित रूप से गुमला के लिए काफी खुशी की बात है। वहीं युवती ने भी इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे अपने गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद का ही फल बताया। आज वह राष्ट्रपति भवन से मिले निमंत्रण के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।
.jpg)