द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। सीआईडी ने अब जेपीएससी के सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है सीआईडी सोमवार से तीनों सदस्यों से पूछताछ करेगी। मालूम को राज्य सरकार द्वारा 2 सितंबर 2021 को इनकी नियुक्ति की गयी थी।

जानकारी के अनुसार जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते से हुई लगातार पूछताछ के क्रम में मिली जानकारियों को अब सदस्यों के साथ पूछताछ के माध्यम से पुख्ता किया जाएगा। अंतिम नतीजे तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
