logo

हरेलाल महतो के बाद रवि शंकर मौर्या ने भी आजसू छोड़ा

हरेलाल महतो के बाद रवि शंकर मौर्या ने भी आजसू छोड़ा

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

आजसू पार्टी को आज दो बड़े झटके लगे हैं। कोल्हान से पार्टी के महासचिव और बड़े नेता हरेलाल महतो के बाद एक और केंद्रीय महासचिव रवि शंकर मौर्या ने भी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। मौर्या पार्टी के एक बड़े पिछड़ा चेहरा थे। आजसू पार्टी के पिछड़ा वर्ग महासभा के ये संयोजक भी हैं। राज्य ही नहीं राज्य के बाहर भी पिछड़ों की राजनीति में इनका एक बड़ा स्थान है। पिछड़ो के कई आंदोलन में इन्होंने अपनी भूमिका निभायी है। मौर्या एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद के साथ साथ एक कुशल संगठनकर्ता हैं । इन्होंने भी अपने इस्तीफ़ा का कारण निजी बताया है।

मौर्या एक प्रोफेसर हैं और झारखंड से जुड़े विषयों पर लेखन भी करते हैं। उन्होंने अजय भगारके के साथ "संपूर्ण झारखंड" (Comprehensive Jharkhand) नामक पुस्तक लिखी है। इसका विमोचन अगस्त 2023 में जमशेदपुर में आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने किया था। आजसू पार्टी मौर्या के माध्यम से पिछड़ों को एकजुट करने में लगी थी। लेकिन आजसू के इस प्रयास को अब गहरा धक्का लगा है। मालूम हो कि इससे पहले हरेलाल महतो ने आजसू से इस्तीफा दिया था। हरेलाल महतो ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो दो बार आजसू के प्रत्याशी रह चुके थे।

Tags - AJSU Ravi Shankar Maurya Harelal Mahto resignation Jharkhand