logo

पांच साल बाद पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने झारेरा चेयरमैन

7651.jpg

द फॉलोअप, रांची
राज्य सरकार ने पांच साल बाद झारेरा (JHARERA) चेयरमैन के पद पर झारखंड के पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह की नियुक्ति कर दी है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के मुताबिक सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को झारेरा का सदस्य बनाया गया है। मालूम हो कि पिछले पांच साल से झारेरा चेयरमैन के पद पर नियमित नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। सेवानिवृत आईएएस अधिकारी आरएस पोद्दार इसके अंतिम चेयरमैन थे। जनवरी 2021 में उनका कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद से चेयरमैन का पद रिक्त था। राज्य सरकार ने नियुक्ति के लिए वर्ष 2024, 2025 में विज्ञापन भी निकाला। लेकिन नियुक्ति की प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दी जा सकी। यह मामला झारखंड हाईकोर्ट भी पहुंचा। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था कि JHARERA के चेयरमैन, एडजुडिकेटिंग ऑफिसर और अन्य रिक्त पदों को भरने की समय-सीमा (timeline) बताई जाए। अदालत के समक्ष दायर याचिका में कहा गया था कि स्थायी चेयरमैन का पद जनवरी 2021 से खाली है, जबकि एडजुडिकेटिंग ऑफिसर का पद नवंबर 2022 से रिक्त है।


 

Tags - Jharkhand Jharera Former DGP Ajay Kumar Singh Chairman