द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के विशुनपुर में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी। 14 वर्षीय अंतरा कुमारी और 17 वर्षीय पवन उरांव ने फोन पर कहासुनी के बाद यह कदम उठाया। अंतरा कक्षा 8 की छात्रा थी। उसने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पिता अनिल को जब जानकारी मिली, तो वे उसे सीएचसी विशुनपुर ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पवन कक्षा 10 का छात्र था। अंतरा की मौत की खबर सुनकर वह सदमे में चला गया। उसने भी अपने घर में फांसी लगा ली। उसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था। फोन पर किस बात को लेकर कहासुनी हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल सर्जन डॉ. एस एन चौधरी ने बताया कि तनाव और अवसाद के कारण आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है।
.jpeg)