logo

एडवोकेट गोपाल कृष्ण मर्डर केस : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगी भागने में सफल रहा 

advocate.jpg

रांची 
एडवोकेट गोपाल कृष्ण मर्डर केस में रांची पुलिस को कामयाबी मिली है। हत्यकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी का सहयोगी भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी का नाम रोशन है और इसकी गिरफ्तारी अनगड़ा थाना क्षेत्र से की गयी है। वहीं फरार सहयोगी का नाम संदीप कालिंदी बताया गया है। वो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भगाने में सफल रहा। इस बीच अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की भी खबर है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम जब अपराधियों को पकड़ने के लिए अनगड़ा पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।  इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि रोशन मुंडा को पैर गोली लगी है।  उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। रोशन मुंडा को उसके साथी द्वारा की गयी फायरिंग में गोली लगी है या पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है, इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए की भूमिका बहुत ही अहम रही। बता दें कि रांची सिविल कोर्ट के एडवोटकेट गोपाल कृष्ण का शुक्रवार की सुबह चाकू मारकर मर्डर कर दिया गया था। 

गिरफ्तार अपराधी रोशन ने पुलिस को दिय बयान में बताया कि कुछ दिनों पहले मृतक एडवोकेट गोपाल कृष्ण ने उसके साथ मामूली बात पर मारपीट की थी। बताया कि एडवोकेट पूजा करने मंदिर जा रहे थे, उसी समय वो उनसे टकरा गया। इससे गोपाल कृष्ण गुस्सा हो गये और उसके साथ मारपीट की। इसके कुछ ही देर बाद वो उसने गोपाल कृष्ण की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। ये पूरी वारदात को गोपाल कृष्ण के घर के सामने ही अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। 


 

Tags - Crime NewsJharkhand Crime Newsarresting