जामताड़ा
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों के लिए 20 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक (Combined Rolling Block) लिया जा रहा है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस ब्लॉक के कारण इस मार्ग पर चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे द्वारा कई मेमू (MEMU) ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर ही रोकने (आंशिक समापन) तथा वहीं से वापस चलाने (आंशिक प्रारंभ) का निर्णय लिया गया है।

प्रभावित ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है:
पूरी तरह निरस्त रहने वाली ट्रेनें (Cancellation)
68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर: 20, 21, 22, 23, 24 और 26 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू पैसेंजर: 20, 21 और 23 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर: 24 और 25 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से निरस्त/परिवर्तित ट्रेनें (Short Termination / Short Origination)
68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू (26 जुलाई): आद्रा में आंशिक समापन व प्रारंभ। आद्रा-आसनसोल के बीच रद्द।
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू (22 और 25 जुलाई): आद्रा में आंशिक समापन व प्रारंभ। आद्रा-पुरुलिया के बीच रद्द।
68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू (21 और 23 जुलाई): पुरुलिया में आंशिक समापन व प्रारंभ। पुरुलिया-टाटानगर के बीच रद्द।
68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू (22 और 23 जुलाई): आद्रा में आंशिक समापन व प्रारंभ। आद्रा-टाटानगर के बीच रद्द।
68060 आसनसोल–बराभूम मेमू (24 और 25 जुलाई): आसनसोल-आद्रा के बीच रद्द, आद्रा से ही खुलेगी।
68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू (24 और 25 जुलाई): आद्रा में आंशिक समापन, आद्रा-टाटानगर के बीच रद्द।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है और यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक पूछताछ प्रणाली से समय सारणी की पुष्टि करने की सलाह दी है।
