द फॉलोअप डेस्कः
डोरंडा स्थित अशोका होटल के कर्मी अब आत्मदाह नहीं करेंगे। मांगें पूरी न होने पर उन्होंने पंद्रह अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसे लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने पहल की और अशोका होटल के कर्मियों की वार्ता पर्यटन निदेशक के साथ हुई। वार्ता के दौरान रांची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता और एसडीएम मौजूद रहें। वार्ता के बाद कर्मियों ने कहा कि जिला प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद 15 अगस्त के आत्मदाह का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अशोका होटल के कर्मियों ने 15 अगस्त को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने फ़ॉलोअप से बात करते हुए बताया कि इनकी मांगों को लेकर गंभीरता पूर्वक बात हुई है।
