logo

श्रावणी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, शुरू हुई दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति; ये कदम भी उठाये

saravani_mela.jpg

द फॉलोअप डेस्क
श्रावणी मेले की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रहा है। इसे लेकर युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। प्रशासन भी मेले में सुरक्षा को लेकर तैयारी में जुट गई है।  श्रावणी मेला में देवघर जिले को 12000 अतिरिक्त पुलिस फोर्स मिले हैं। वहीं बासुकिनाथ में 3000 अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाये जायेंगे। इसके अलावे करीब 1000 की संख्या में डीएसपी सहित इंस्पेक्टर, एसआई व एएसआई श्रावणी मेला ड्यूटी में दोनों जगह रहेंगे। 


प्रशिक्षु उपसमाहर्ताओं की होगी पोस्टिंग 
बता दें कि मेले में विधि व्यवस्था संधारण भीड़ एवं अपराध नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु उपसमाहर्ताओं की पोस्टिंग 18 जुलाई से 19 अगस्त तक की है। सभी पदाधिकारी को कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदान की गई है और वह उपायुक्त के अधीन रहेंगे।
ये अधिकारी देवघर भेजे गए
राजेश कुमार, मनोज कुमार गोप, मुकेश कुमार, ओम प्रियदर्शी गुप्ता, संजय कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार गुप्ता, कंचन मुखर्जी, ललित नारायण तिवारी, संजय कुमार, मनोरंजन झा, लक्ष्मण यादव, कमलेश कुमार दास, मोहम्मद हुसैन, श्री रविनंदन उरांव, श्रवण कुमार भगत, विजय उरांव, मुरारी नायक, मनोज कुमार रवि, अंबिका कुमारी, विजय रंजन तिर्की, खेप लाल राम, विजय राम, देव लाल करमाली, जया कुमारी, दीपक कुमार मिश्रा, ने मन कुजूर , विजयलक्ष्मी सिंको सोमनाथ उरांव।


बासुकी मेला के लिए इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हुई
लाल बाल किशन नाथ शाहदेव, जयंत कुमार तिवारी, आशुतोष ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर, कलिंदर साहू, मनोज कुमार चौरसिया, शिव बालक प्रसाद, बिपिन चंद्र विश्वास, प्रभात रंजन ज्ञानी, प्रेम कुमार, सुनील कुमार मुरमू, प्रधान हंसदा।

Tags - Shravani FairShravani Fair 2024DeogharDeoghar news