द फॉलोअप डेस्क
60/40 वाली नियोजन नीति के विरुद्ध व खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति की मांग को लेकर 10 अप्रैल के दिन विभिन्न छात्र संगठनों ने झारखंड बंद की घोषणा की है। इस झारखंड बंद को पूर्व सांसद एवं आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू का भी समर्थन मिल गया है। सालखन मुर्मू ने इस संबंध में कहा कि झारखंड सरकार अविलंब संविधान सम्मत नियोजन नीति लागू करे या प्रखंडवार नियोजन नीति लागू की जाए। टालमटोल का रवैया और झुनझुना थमाने वाली कार्रवाई बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान इस बंद का सर्मथन करेगा। साथ ही सालखन ने तमाम आदिवासी मूलवासी संगठनों से अपील की है कि वे इस बंद को जनबंदी का स्वरूप देते हुए खुलकर समर्थन करें।

8 अप्रैल को सीएम आवास का घेराव
60/40 वाली नियोजन नीति के विरुद्ध विभिन्न छात्र संगठनों का झारखंड बंद 10 अप्रैल को रहेगा। वहीं, 8 अप्रैल को सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। रविवार को ऑक्सीजन पार्क में छात्र संगठनों की बैठक में लिया गया। बंद का समर्थन झारखंड यूथ एशोसिएशन, झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन व तमाम छात्र संगठन, आदिवासी, मूलवासी सामाजिक संगठन ने किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT