logo

सरायकेला के कृष्णा हेवन सिटी में दर्दनाक हादसा, बहुमंजिला फ्लैट से गिरकर युवती की मौत

ेोीोब.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्थित सतबहिनी के कृष्णा हेवन सिटी आवासीय परिसर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बहुमंजिला इमारत से नीचे गिरने के बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार अचानक युवती के ऊंचाई से नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिसर में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने देखा कि एक युवती जमीन पर गिर गई। जमीन पर गिरने से युवती को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आवासीय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना संबंधित थाना को दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो हुए है कि युवती की मौत आत्महत्या के कारण हुई या वह दुर्घटनावश नीचे गिरी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Tags - Adityapur News Gamharia News Sarai Kharsawan Jharkhand News Accident News