logo

MLA पूर्णिमा साहू की सेहत में सुधार, अस्पताल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जाना हालचाल

purnima_HEALTH.jpg

जमशेदपुर 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाजरत जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ  होने की कामना की। दरअसल पूर्णिमा साहू की तबीयत अचानक सोमवार की रात बिगड़ गई। उनको इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल सीसीयू में उनका इलाज चल रहा है। 

विधायक पूर्णिमा साहू की हालत पहले से ठीक
वहीं उनकी इलाज की जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विधायक पूर्णिमा साहू की हालत पहले से ठीक है। उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। विधायक से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू सहित कई कार्यकर्त्ता भी शामिल थे।

Tags - Aditya SahuTata Main Hospital Purnima Sahu Health Update BJP Jharkhand