logo

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले आदित्य साहु

nii.jpg

द फॉलोअप, रांची

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रो आदित्य साहु दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस संबंध में साहू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान झारखंड से जुड़े सांगठनिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही राज्य की वर्तमान हालात पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। मालूम हो कि आदित्य साहु को अपनी कार्यसमिति का गठन करना है। यह पार्टी संविधान के दायरे में फंस रहा है। वैसे जानकारों का मानना है कि राष्ट्रीय कमेटी के गठन को लेकर हो रही कवायद में नितिन नवीन ने झारखंड को लेकर भी चर्चा की होगी। 

Tags - BJP National President Nitin Navin Jharkhand State President Aditya Sahu meeting organization.