logo

राज्यसभा चुनाव : निर्विरोध चुने गये महुआ माजी और आदित्य साहू

a22.jpg

रांची: 

झारखंड के 2 राज्यसभा सीटों का परिणाम आ गया। बीजेपी के आदित्य साहू और झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी को निर्विरोध चुन लिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने आदित्य साहू और महुआ माजी को प्रमाण पत्र सौंप दिया है। गौरतलब है कि बीजेपी के मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार का कार्यकाल खत्म होने की वजह से झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटें खाली हुई थीं। 

किसी अन्य ने चुनौती पेश नहीं की
इसमें बीजेपी ने 1 सीट पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष महुआ माजी को प्रत्याशी घोषित किया था। चूंकि, इन सीटों पर अन्य किसी भी पार्टी या नेता ने दावेदारी पेश नहीं की इसलिए वोटिंग की नौबत ही नहीं आई।