logo

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लगाया निकाय चुनाव में धांधली का आरोप, जुगसलाई के वार्ड नं-10  में दोबारा मतदान कराने की रखी मांग

aaditya_sahu.jpg

रांची
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आज सोमवार शाम साढ़े 5 बजे भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता किया, जिसमें उन्होंने राज्य में निकाय चुनाव को लेकर कहा कि
“लोकतंत्र का महापर्व संपन्न हुआ और लगभग 50% मतदान हुए हैं। इसलिए मैं राज्य के 48 नगर निकायों की जनता और निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देता हूँ। यह चुनाव भाजपा के दवाब के कारण हुआ है। यह सरकार कभी भी निकाय चुनाव नही करवाना चाहती थी। हमने पहले भी आशंका जाहिर किया था कि यह सरकार पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर हथकंडे अपनायेगी। यह सरकार ने लाखों मतदाताओं को वोट से वंचित किया और जो मतदाता भगवा गमछा धारण करके आए थे उन्हें मतदान करने से रोका गया।
वहीं, एक दल विशेष को सहयोग करने का सूचना प्राप्त हुआ है। पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर राज्य की सत्ताधारी दल ने जनता के अधिकार को तार-तार कर दिया। 
मतदाताओं ने दूर-दूर जाकर अपने मत का प्रयोग किया गया। वहीं, मुस्लिम मतदाताओं को बिना वोटर आईडी जांच के ही मतदान करने दिया गया। इसलिए जुगसलाई के वार्ड नं -10 में फिर से मतदान करवाया जाए। यह हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अधिकतर सीटों पर विजय हासिल करेंगे। चुनाव आयोग से मांग करते हुए निष्पक्ष तरीके से मतगणना सम्पन्न करवाये किसी प्रकार की धांधली होती है तो हम लोग ईंट से ईंट बजा देंगे। सरकार आती हैं और जाती हैं इसलिए अधिकारी सरकार का टूल किट ना बनें।“

Tags - Aditya Sahu BJP Statement Jharkhand Municipal Election Controversy Jugsalai Ward 10 Re Poll Demand BJP Press Conference Ranchi Allegation of Poll Rigging Jharkhand 48 Urban Local Bodies Election Voting Irregularities Claim Police Administration Bia