logo

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अमित शाह से की मुलाकात

ोसगू7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद आदित्य साहू ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया, जो संगठन को और मजबूत बनाने तथा राज्य के राजनीतिक परिदृश्य के लिए उपयोगी रहेगा।

Tags - BJP Amit Shah Aditya Sahu Jharkhand Politics