logo

जमशेदपुर SSP ने बिरसानगर थाना प्रभारी को किया निलंबित

जमशेदपुर SSP ने बिरसानगर थाना प्रभारी को किया निलंबित

द फॉलोअप, जमशेदपुर:

Jharkhand News: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना प्रभारी (SHO) संतोष कुमार को कार्य में लापरवाही और अन्य विभागीय कारणों को लेकर SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब (SSP Dr. Ehtesham Waqarib) ने अनुशात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है। वहीं, थाना प्रभारी के निलंबन के बाद बिरसानगर थाना की विधि-व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को अस्थायी रूप से थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। निलंबन के बाद संबंधित सब इंस्पेक्टर थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था के साथ नियमित पुलिसिंग की निगरानी करेंगे।

निलंबन की ठोस वजह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं

इसके अलावा लंबित मामलों की जांच और थाने के रोजमर्रा के कामकाज को भी आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी। हालांकि, संतोष कुमार के निलंबन की ठोस वजह पुलिस विभाग (Police Department) की ओर से फिलहाल आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं की गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यों और विभागीय स्तर पर सामने आये विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है। विभागीय समीक्षा पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और आगे की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

Tags - Jamshedpur Police SSP Dr. Ehtesham Waqarib departmental action Jharkhand Police Jharkhand News Jharkhand Latest News