logo

SIR फॉर्म के नाम पर ‘खर्चा पानी’ मांगना पड़ा भारी, गढ़वा में BLO को कारण बताओ नोटिस जारी

g_SDM.jpg

गढ़वा

गढ़वा जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 383 में एक महिला BLO जमीला बीबी के द्वारा SIR का फॉर्म देने एवं भरने के नाम पर खर्चा पानी मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो की जब जांच की गई तो बीएलओ के द्वारा प्रति फॉर्म 50 रूपए से लेकर 100 सौ रुपये की मांग सत्य पाई गई। मीडिया में खबर चलने के बाद गढ़वा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम मयंक भूषण ने संबंधित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

DC के निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी

वहीं संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बीएलओ पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। गढ़वा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी ने कहा की रंका अनुमंडल के बूथ संख्या 383 के बीएलओ का खर्चा पानी मांगते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसके ध्यान में रखते हुए रंका के एआरओ सह बीडीओ को संबंधित बीएलओ की जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही उपायुक्त (DC) के निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Money Demand Viral Video Show Cause Notice Action Against BLO