logo

रिम्स में निर्माण और मरम्मति कार्यों का 7 सितंबर को एसीएस अजय कुमार सिंह करेंगे निरीक्षण

RIMS11.jpg

द फॉलोअप, रांची

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के भवनों में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता और स्थिति की जांच के लिए भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में भवन निर्माण विभाग और रिम्स प्रबंधन को पत्र जारी किया गया है। विभाग के अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह 7 सितंबर को रिम्स में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने के भी निर्देशदिया गया है। निरीक्षण की जानकारी भवन निर्माण विभाग के सचिव, मुख्य अभियंता, भवन प्रमंडल-1 रांची एवं मुख्य अभियंता भवन निर्माण निगम लिमिटेड को भी दी गयी है।

Tags - RIMS construction repair inspection September 7