logo

हजारीबाग में सगे भाई-बहन का कातिल पकड़ा गया, रेप में नाकाम रहने पर किया था मर्डर

A98.jpg

हजारीबाग:

2 पुलिसकर्मियों के सहारे लड़खड़ाता हुआ चल रहा ये है संदीप पासवान। इसका चेहरा जरा गौर से देखिए और महसूस कीजिए इससे टपकती दरिंदगी को। पुलिस की हिरासत में ठीक से चल नहीं पा रहे संदीप पासवान ने एक 11 साल की बच्ची और 3 साल के उसके मासूम भाई का बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया है। लंगड़ाते हुए चल रहा कमजोर सा दिखने वाला यह आदमी 2 मासूम बच्चों की हत्या कर चुका है। यही है वह कातिल जिसने एक मां की गोद उजाड़ दी है। संदीप पासवान ही वह आदमी है कि हजारीबाग के कटकमदाग इलाके में खिलौना बेचकर गुजारा करते एक पिता से उसकी संतानों को छीन लिया है। लंगड़ाते, लड़खड़ाते और बेसुध होने का ढोंग करते इस व्यक्ति को देखकर सहसा यकीन करना मुश्किल है कि इसने बीते 27 मई को 2 मासूम बच्चों की जान ली है।  

हजारीबाग में डबल मर्डर का खुलासा
हजारीबाग में डबल मर्डर केस का खुलासा हो गया। सगे भाई-बहन का कातिल संदीप पासवान पुलिस की गिरफ्त में है। 11 साल की बच्ची और उसका 3 साल का भाई 27 मई से ही लापता थे। 31 मई को दोनों की लाश मिली थी। आरोपी से आरंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि वह गलत नीयत से बच्ची को स्कूटी पर बिठाकर अपने साथ ले गया था। साथ में पीड़िता का 3 साल का भाई भी था। पुलिस का कहना है कि बच्चे, आरोपी से परिचित थे और इसी बाद का फायदा उठाकर वो दोनों को सिंदूर श्मशान घाट के सुनसान इलाके में ले गया। 



श्मशान घाट में दोनों बच्चों का कत्ल
पुलिस के मुताबिक आरोपी संदीप पासवान ने श्मशान घाट में बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। चूंकि, 3 साल का बच्चा वारदात का चश्मदीद गवाह था,  इसलिए आरोपी ने उसे भी मार डाला। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद संदीप ने लड़की का शव झाड़ियों  में छिपा दिया और बच्चे का शव बोरे में भरकर कुएं में डाल दिया।  

30 मई को दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
गौरतलब है कि 30 मई को सगे भाई बहन की गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने कटकमदाग थाने में दी थी। पुलिस ने केस  की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।  एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की और फिर लगातार दबिश देकर उसे धर-दबोचा। आरंभिक जांच में आरोपी संदीप पासवान ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर स्कूटी और प्लास्टिक का बोरा बरामद किया है, जिनका इस्तेमाल हत्या की वारदात को अंजाम देने में किया गया। 

रेप की पुष्टि मेडिकल जांच से ही होगी
आप अपनी स्क्रिन पर इस समय सगे भाई बहन के कातिल संदीप पासवान को देख सकते हैं। उसके चेहरे से दरिंदगी टपकती है। 2 पुलिसकर्मियों के सहारे उसे एसपी ऑफिस से बाहर लाया गया। आरोपी ने कहा कि उसने लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम नहीं दिया है, बल्कि इसका प्रयास किया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस बात की पुष्टि मेडिकल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी। 
 

Tags - Hazaribagh Double MurderHazaribagh Murder NewsJharkhand NewsHazaribagh PoliceCrime News