logo

बोकारो : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ आरोपी ने बनाया संबंध, अचेतावस्था में छोड़कर फरार 

bacchii3.jpg

बोकारो

नाबालिग के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ पहले तो संबंध बनाया गया उसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया। मामला तेनुघाट ओपी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे अपने घर में  4 से 5 दिनों तक रखा। इस दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद में उसे बेहोशी की हालत में पेटरवार कॉलेज चौक पर फेककर फऱार हो गया। 


पुलिस को मिली थी सूचना 
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी रौशन करमाली को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी को सोमवार की सुबह सूचना मिली थी कि एक बच्ची अचेतावस्था में गिरी पड़ी है। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि वो कसमार थाना क्षेत्र की है। 


शादी का दिया झांसा 
लड़की ने पुलिस को बताया कि रौशन करमाली ने उसे चार-पांच दिनों तक अपने घर पर रखा। रौशन ने शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिल्हाल यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की आरोपी को कैसे जानती थी।