logo

डांडिया कार्यक्रम में युवती से छेड़खानी और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार; बिना अनुमति हुआ था आयोजन

डांडिया कार्यक्रम में युवती से छेड़खानी और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार; बिना अनुमति हुआ था आयोजन

बोकारो/फुसरो:

Jharkhand News: चंद्रपुरा थानाक्षेत्र के मकोली स्थित अंबे कॉलोनी में डांडिया कार्यक्रम (Dandiya Night) के दौरान एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट (Molesting and Assaulting) का मामला सामने आया है। घटना 14 अक्टूबर की है। आरोप है कि नीरज कुमार नामक युवक ने 18 वर्षीय युवती के साथ मारपीट की। युवती की शिकायत पर पुलिस (Chandrapura Police) ने मामला दर्ज कर गुरुवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे तेनुघाट जेल भेज दिया गया।

पीड़िता ने 15 अक्टूबर को दर्ज कराई शिकायत
जानकारी के अनुसार, आरोपी नीरज कुमार मकोली की अंबे कॉलोनी निवासी संजीव महतो का पुत्र है। पीड़िता ने 15 अक्टूबर को चंद्रपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कांड संख्या 120/26 के तहत छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज किया है। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बिना अनुमति कार्यक्रम का हुआ था आयोजन
मामले में यह भी सामने आया है कि डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेरमो अनुमंडल प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। जानकारी के अनुसार, आयोजक संजीव कुमार ने कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कार्यालय ने 13 अक्टूबर को पत्रांक संख्या 1530 के माध्यम से अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

इसके बावजूद कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने के मामले में आयोजक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags - Jharkhand NewsMolesting and assaultingGirl Molested in Dandiya NightCrime NewsWomen Safety