द फॉलोअप, पलामू:
पलामू में करमा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। कोयल नदी में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में 24 घंटे के भीतर कई लोगों की मौत हो गई। वहीं, बुधवार को नदी में डूबे 8 वर्षीय हेमंत कुमार सिंह अब भी लापता है, हेमंत की तलाश में NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है। लगभग 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हेमंत का पता नहीं चल पाया है। कोयल नदी में डूबने से नीतीश कुमार सिंह, अमित कुमार ठाकुर, राजा सिंह और विशाल पासवान की मौत हो गयी है। वहीं, सुनील सिंह के आठ पुत्र वर्षीय हेमंत कुमार सिंह भी कोयल नदी में डूब गए। NDRF की टीम नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही है।

कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द
इधर, पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में करम डाल विसर्जन के दौरान पानी में कोयल से 15 वर्षीय सिंपी कुमारी की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। बीते दिनों पलामू एसपी और एसडीओ समेत अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। करमा पूजा की खुशियां अब कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई हैं। पलामू में करम डाल विसर्जन के दौरान हुए हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दुख जताया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
.jpeg)