द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में ACB धनबाद की टीम ने गावां अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी आलोक रंजन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, राजस्व कर्मचारी आलोक रंजन को ACB टीम ने गावां बाज़ार स्थित बेलु राम के घर में बने उनके आवास से घूस लेते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई पूर्व में दी गई शिकायत के आधार पर की गई। ACB की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और हड़कंप का माहौल बन गया। सूत्रों का कहना है कि ACB टीम ने आलोक रंजन से लंबी पूछताछ की है और आगे की कार्रवाई जारी है।
