logo

रांची में दूसरे दिन भी ACB की रेड जारी, आज इन ठिकानों पर चल रही छापेमारी

्हेीो1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
लैंड स्कैम मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के केस में ईडी के गवाह रहे दो सीओ स्तर के अधिकारी शैलेश सिन्हा और मनोज कुमार के ठिकानों पर आज भी एसीबी की छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार रांची के राधा कृष्णा अपार्टमेंट में मनोज कुमार के दो फ्लैट पर छापमारी चल रही है। वहीं शैलेश कुमार का रांची के चिरौंदी में एक आलीशान घर भी मिला है। आज सुबह इन दोनों ही ठिकानों पर एसीबी की टीम पहुंची है और सर्च कर रही है। जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक मनोज कुमार और शैलेश से एसीबी दफ्तर में पूछताछ जारी है। बुधवार की देर रात दोनों को पूछताछ के लिए एसीबी लाया गया था। 


कल शुरू हुई थी छापेमारी
दरअसल एसीबी ने बुधवार को एक साथ दोनों अधिकारियों के कार्यालय, सरकारी आवासीय परिसर और निजी आवासीय परिसरों पर एक साथ निगरानी कोर्ट से वारंट लेने के बाद छापेमारी शुरू की थी। एसीबी की टीम ने एक साथ नवामुंडी में सीओ मनोज कुमार के टाटा स्टील स्थित अस्थायी आवास, नवामुंडी अंचल कार्यालय स्थित दफ्तर, रांची के रामेश्वरम लेन में आरके एन्क्लेव स्थित फ्लैट पर छापेमारी की। वहीं शैलेश सिन्हा के गिरिडीह स्थित पैतृक आवास में पिता उदय सिन्हा के घर, हजारीबाग एसडीओ कार्यालय और सरकारी आवास में दबिश दी। 

क्या-क्या मिला
छापेमारी के दौरान दोनों अधिकारियों के ठिकानें से जमीन में निवेश संबंधी डीड, बैंक खातों की डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एसीबी ने जब्त किए हैं। जो जानकारी है उसके मुताबिक दोनों अधिकारियों के खिलाफ जमीन में गड़बड़ी करने के साक्ष्य मिले हैं। आगे की जांच के बाद ईडी भी इन अधिकारियों के खिलाफ जांच कर सकती है।