logo

ACB ने सिमडेगा में गृह रक्षक वाहिनी के मुंशी को 5,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

ngufjkdtm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची की टीम ने सिमडेगा में गृह रक्षक वाहिनी कार्यालय के मुंशी श्याम कुमार गुप्ता को 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंशी ड्यूटी से संबंधित कमान-पत्र निर्गत करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। परिवादी बोनीफास डुगडुग, निवासी सिमडेगा, ने ACB रांची में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुंशी श्याम कुमार गुप्ता कमान-पत्र जारी करने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शिकायत को ACB तक पहुंचाया।
आवेदन मिलने के बाद ACB की टीम ने विधिवत सत्यापन किया। जांच में यह पाया गया कि आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग वास्तविक है। सत्यापन रिपोर्ट और लिखित आवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची थाना कांड संख्या 21/25, दिनांक 01.12.2025, धारा 7(a) भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार 02.12.2025 को ACB टीम ने सिमडेगा स्थित गृह रक्षक वाहिनी कार्यालय में छापेमारी करते हुए मुंशी श्याम कुमार गुप्ता (उम्र 45 वर्ष, पिता स्व. रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, निवासी बोलबा, सिमडेगा) को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ACB ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।


 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News In Hindi Simdega news updates latest Simdega news Latest Simdega news Simdega news Updates Simdega updates latest updates