द फॉलोअप डेस्क, रांची:
Jharkhand News: रामगढ़ जिले के मांडू अंचल में NH-33 चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजा भुगतान (Compensation payment) में कथित अनियमितता के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) हजारीबाग ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मांडू अंचल के तत्कालीन अमीन बालेश्वर प्रसाद (69) और रामगढ़ जिला भू-अर्जन कार्यालय के तत्कालीन प्रधान सहायक प्रवीण कुमार सिन्हा (63) शामिल हैं। एसीबी के अनुसार, दोनों को मामले में प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)
क्या है मामला
यह मामला रामगढ़ जिले के मौजा जोड़ाकरम, मांडू स्थित खाता संख्या 126 और प्लॉट संख्या 2677 की 1.92 एकड़ जमीन से जुड़ा है। यह जमीन NH-33 के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित की गई थी। आरोप है कि पंचाट संख्या 02 के तहत मुआवजा भुगतान में अनियमितता (Irregularities in compensation payment) बरती गई। हजारीबाग थाना में इस संबंध में 18 सितंबर 2018 को कांड संख्या 13/18 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में तत्कालीन सहायक, प्रधान सहायक, अमीन, कानूनगो समेत अन्य लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।
