logo

स्वामी विवेकानंद जयंती पर ABVP की खास पहल, हजारीबाग में क्रिकेट टूर्नामेंट का हो रहा आयोजन

ABVP__.jpg

द फॉलोअप डेस्क
12 जनवरी को पूरे भारतवर्ष में भारतीय युवा दिवस बड़े उत्साह और प्रेरणा के साथ मनाया जाता है। यह दिन युवाओं के प्रेरणास्रोत, युगपुरुष और यूथ आइकन स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में भी जाना जाता है, जिनके विचार आज भी देश के युवाओं को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं।

इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की हजारीबाग जिला कमेटी द्वारा युवा दिवस के अवसर पर एक सकारात्मक और ऊर्जावान पहल की जा रही है। फिट इंडिया अभियान के तत्वाधान में युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से महाविद्यालय स्तरीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, टीम भावना को मजबूत करना और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना है। अभाविप का मानना है कि फिट युवा ही सशक्त भारत की नींव रख सकता है।

हजारीबाग जिला कमेटी ने जिले के सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लेकर भारतीय युवा दिवस को उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ मनाएं, और स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news hazaribagh news hazaribagh khabar hazaribagh update