logo

अभय तिवारी ने बोकारो में पत्नी सुषमा और भाई अक्षय को रटवाए थे JSSC-CGL परीक्षा के उत्तर

abhay.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

CID की जांच में 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज तिवारी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में जांच एजेंसी ने अभय कुमार तिवारी, उसके भाई अक्षय तिवारी और पत्नी सुषमा कुमारी से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए सुषमा कुमारी ने बताया कि परीक्षा से ठीक एक दिन पहले पति अभय तिवारी ने उन्हें और अक्षय तिवारी को लगभग 60-70 प्रश्न उपलब्ध कराए थे। सुषमा कुमारी ने एजेंसी को बताया कि इन सभी प्रश्नों को दोनों ने पूरी तरह रट लिया था।

अगले दिन परीक्षा में वही प्रश्न आए, जिनका उत्तर सुषमा और अक्षय ने याद किए थे। पूछताछ में पता चला है कि अभय तिवारी ने प्रश्नों के उत्तर की डिलीवरी बोकारो में की थी। उसने पत्नी और भाई को बोकारो बुलाकर एक स्थान विशेष में उत्तरों की सूची सौंपी थी। 

अभय तिवारी जांच टीम को छका रहा है!
हालांकि, इतनी कड़ी पूछताछ के बाद भी अभय तिवारी ने CID को नहीं बताया है कि उनके पास परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का सटीक उत्तर किस माध्यम से पहुंचा। अभय तिवारी ने नहीं बताया कि वही मास्टरमाइंड था या कोई गिरोह इसके पीछे  काम कर रहा था। गौरतलब है कि JPSC और JSSC परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के दौरान CID ने अभय तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया था। लंबी पूछताछ के बाद सोमवार को सुषमा और अक्षय को जेल भेज दिया गया। 

सुषमा और अक्षय ने पास की JSSC-CGL परीक्षा
गौरतलब है कि अभय कुमार तिवारी अब तक JPSC और JSSC की अलग-अलग परीक्षाओं में सफल हो चुका है। उसकी पत्नी और भाई भी JSSC-CGL परीक्षा पास की और बाद में JPSC के जरिए और ज्यादा रूतबे वाली नौकरी पाने की इच्छा में शामिल हुए। 

Tags - Abhay TiwariSushma TiwariAkshay TiwariJSSC-CGL