द फॉलोअप डेस्क
शपथ ग्रहण के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने लोहरदगा नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब्दुल कादिर ने कहा कि वार्ड पार्षदों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरा करने का समय आ गया है। उन्होंने लोहरदगा के समग्र विकास के लिए पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ काम करने की बात कही।
