रांची
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से आज नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच झारखंड में कोयला खनन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, विशेषकर कोयले के दोहन, विस्थापन, स्थानीय जनभावनाओं, पुनर्वास एवं क्षेत्र के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।
