logo

गोड्डा में मवेशी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

hikmryio.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिले में मवेशी चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सतबंधा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी पप्पू अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में ग्रामीणों ने मवेशी चोरी के आरोप में पप्पू अंसारी को पकड़ा। ग्रामीणों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पोड़ैयाहाट थाना पुलिस ने सुबह सतबंधा गांव के पास से मृतक का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पप्पू अंसारी की बेरहमी से हत्या की गई है। उनका कहना है कि पप्पू मवेशी के कारोबार से जुड़े थे और किसी साजिश के तहत चोरी के आरोप में उनकी हत्या की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सहित पोड़ैयाहाट थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags - Latest news jharkhand News updates latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest Updates Jharkhand jharkhand News Jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News Godda news Updates Godda news updates Godda News Updates Godda news