logo

कपाली बस्ती में चापड़ से युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी को हिरासत से छोड़े जाने पर उठे सवाल

fhnketumi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कपाली बस्ती में शुक्रवार की शाम 19 वर्षीय युवक कृष्णा नायक पर चापड़ से जानलेवा हमला हुआ। हमले में युवक के सिर, कान और पीठ पर गंभीर जख्म आये हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल युवक के भाई युवराज नायक ने बताया कि कृष्णा घर के पास बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान बस्ती का ही निवासी बाबी पीछे से चापड़ लेकर पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। अचानक हुए हमले से कृष्णा संभल भी नहीं पाया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों के अनुसार, हमले का स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि मामला किसी पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है। कृष्णा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उसका भाई रंग-रोहन (पेंटिंग-सजावट) का काम करता है और पूरा परिवार मजदूरी पर निर्भर है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बाबी को हिरासत में लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। जब पुलिसकर्मी उमेश सिंह से आरोपी को छोड़े जाने के कारण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में जमशेदपुर में चाइनीज चापड़ जैसे घातक हथियारों से हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके बावजूद ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई का अभाव कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता पैदा करता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates Saranda News Jamshedpur News Updates latest Saranda news Saramda news updates  Saranda  News Saranda news Updates latest naxal in saranda Jamshedpur News updates jamshedpur News Updates jamshedpur ne