logo

हजारीबाग : रामनवमी जुलूस में करतब दिखाते युवक ने ली थी एक की जान, आरोपी गिरफ्तार

hbvhklth.jpg

द फॉलोअप डेस्क
काले शर्ट में रामनवमी जुलूस के दौरान करतब दिखा रहा इस लड़के को जरा गौर से देखिए। कैसे यह अपने दोनों हाथों में चाकू लेकर करतब दिखा रहा है। लेकिन कुछ समय बाद जो हुआ, उसने सभी को चौंका कर रख दिया। उसके करतब ने एक युवक की जान ले ली। एक बार देखने से लगता है कि यह एक हादसा है, लेकिन इस काले शर्ट वाले युवक ने चाकू मारकर प्रिंस कुमार नामक युवक की जान ले ली। दरअसल, हजारीबाग जिले के जामा मस्जिद रोड में 29 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
जुलूस में खेल दिखाने के दौरान प्रिंस कुमार पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, फोटो और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी करन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त दो धारदार हथियार, घटना के समय पहना काला शर्ट और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Tags - Ram Navami procession incident Ram Navami violence Jharkhand Hazaribagh Jama Masjid Road incident Ram Navami news India Prince Kumar murder case Karan Kumar arrest news SIT investigation Hazaribagh SDPO Amit Anand case