logo

गुमला : घाघरा के कुगांव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

gumla_suicide_news_jjj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के कुगांव गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान अमन उरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, अमन उरांव ने गुरुवार देर शाम अपने कमरे में घर में रखे चादर के सहारे काठ से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने घाघरा थाना को सूचित किया। पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पंचायत समिति सदस्य सरवन उरांव भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आत्महत्या के कारणों का पता समाचार लिखे जाने तक नहीं चल पाया था। घाघरा पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।


 

Tags - Gumla News updates latest Suicide news latest Suicide News latest Suicide News updates Gumla News Updates Gumla News Gumla Updates latest Gumla news Gumla news Updates