logo

रांची में दिनदहाड़े मर्डर से हड़कंप, मोरहाबादी में मामूली विवाद में चाकू से युवक की गर्दन रेतकर हत्या

a787.jpeg

सन्नी शारद, रांची:

राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में दिनदहाड़े एक शख्स की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृत व्यक्ति की पहचान कतरनी नामक युवक के रूप में हुई है। हत्यारोपी का नाम गिरी नेपाली है। घटना, मोरहाबादी के रजिस्ट्री ऑफिस के पास की है। बताया जाता है कि शनिवार शाम को कतरनी और गिरी नेपाली के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। ये बहस जल्द ही झड़प में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि झगड़े के दौरान ही गिरी नेपाली ने कतरनी की गर्दन पर पीछे से हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि गिरी नेपाली ने मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला किया था। 

पुलिस ने गिरी नेपाली को हिरासत में लिया
गर्दन पर चाकू लगने से कतरनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जख्मी हालत में आनन-फानन में रिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्याकांड की सूचना मिलने पर मोरहाबादी और लालपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गिरी नेपाली को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि गिरी नेपाली और कतरनी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। ऐसा भी क्या झगड़ा हुआ कि बात कत्ल कर पहुंच गई। 

सबसे सुरक्षित माना जाता है मोरहाबादी
आपको बता दें कि रांची का मोराहाबादी बहुत ही पॉस इलाका है। सुबह और शाम सैकड़ों की संख्या में लोग मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने के लिए वहां जाते हैं। जिसमें कई अधिकारी और पॉलिटिशियन भी शामिल हैं। इससे पहले भी मोराबादी इलाके में कई बड़ी घटनाएं घट चुकी है।

Tags - MurderMurder with KniefRanchi Murder NewsJharkhand NewsCrime News