logo

युवक के घर से बाहर निकलते ही सामने खड़ा था जंगली हाथी, फिर जो हुआ..  

WILDELEPHANT.jpg

द फॉलोअप, गुमला 
झारखंड में जंगली हाथियों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में हाथियों ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। आये दिन जंगली हाथियों का शिकार ग्रामीण होते रहते हैं। कभी किसी का आशियाना ध्वस्त कर दिया तो कभी किसानों की खेती को तहस नहस कर दिया। ताजा मामला गुमला के चैनपुर का है, जहां एक युवक को जंगली हाथी ने रौंदकर मार डाला।

सुबह अपने घर से निकला था दुखन 

दरअसल, मामला चैनपुर के सदान थाना क्षेत्र के सदान बुकमा गांव का है। जहां 45 वर्षीय दुखन नगेशिया सुबह अपने घर से बाहर निकला था। घर से थोड़ी दूर जाते ही जंगली हाथी ने उन्हें अपने चपेट में लिया जिससे दुखन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

परिजनों के मुताबिक दुखन सुबह अपने घर से जैसे बाहर निकला, घर के सामने जंगली हाथी खड़ा था। इस दौरान जैसे उसने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की तब तक हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद दुखन बुरी तरह जख्मी हो गया और उसने दम तोड़ दी। इसके बाद ग्रामीण किसी तरह जंगली हाथी को खदेड़कर गांव से भगाया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल के पास पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन विभाग की टीम जंगली हाथियों से ग्रामीणों के बचाने के लिए प्रयास में जुटी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N