द फॉलोअप डेस्कः
उत्तराखंड के ह्लदवानी शहर के एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया। इसके बाद उसने किन्नर के साथ शादी भी कर ली। इधर परिजनों को इसकी भनक लगी तो शनिवार रात उन्होंने किन्नर के साथ युवक को सिंधी चौराहे के पास पकड़ लिया। युवक का भाई और पिता उससे घर चलने को कहते रहे, लेकिन युवक बोला मैं उससे प्यार करता हूं, उससे शादी की है। वह मेरी पत्नी है। थोड़ी देर में चौराहे पर हो-हंगामा हो गया।

पुलिस ने समझा बुझाकर घर भेजा
इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक ने चौराहे पर अपने पिता और भाई के साथ मारपीट भी की, वहीं किन्नर भी मौके पर खड़ा होकर गालियां दे रहा था। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। लेकिन युवक के साथ किन्नर की शादी की पूरे शहर में चर्चा रही। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है, किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। वही इस घटना के बाद युवक किन्नर के साथ चला गया और पिता और भाई अपने घर चले गए।

किन्नर के साथ रहना चाहता है युवक
दरअसल युवक किन्नर के साथ ही जिंदगी गुजारना चाहता है मगर पिता नहीं चाहते कि वह किन्नर के संग रहे। पिता उसे घर ले जाने की कोशिश कर रहे थे । लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है। पिता ने बेटे को अपने साथ ले जाना चाहा तो बेटे ने मना कर दिया। करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची। इसके बाद युवक किन्नर के साथ चला गया जबकि पिता व भाई घर लौट आए। युवक को समझाने उसके पिता और दो भाई भी आए थे, लेकिन युवक ने एक न सुनी और अपने पत्नी के साथ ही रहने की बात की।
फॉलोअप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंः- https://chat.whatsapp.com/BWWTBksw7AqHzvtefAvNyy