logo

सोन नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने 4 लाख रू. मुआवजे देने का किया ऐलान

ीाि्न1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गढ़वा जिले के सोन नदी में नहाने गया एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जिले के कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी पंचायत अंतर्गत बरवाडीह टोला में इस घटना की सूचना मिलते ही मातम पसर गया।  मृतक की पहचान बरवाडीह निवासी प्रयाग राम के पुत्र कौशल कुमार पासवान उर्फ उदल पासवान के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 36 वर्षीय बताया जा रहा है। ग्रामिणों ने बताया कि परिवार में कौशल ही इकलौता कमाने वाला सदस्य था। ऐसे में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत 4 लाख रुपये का मुआवजा, साथ ही 20 हजार रुपये की पारिवारिक लाभ राशि और विधवा पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  

 

सूत्रों के अनुसार, कौशल 12 मार्च को घर से खाना खाकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस दौरान बरवाडीह स्कूल के पास सोन नदी किनारे गए चरवाहों ने एक शव देखा, जिसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई। सूचना मिलते ही मृतक के भाई अर्जुन कुमार पासवान मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। घटना की सूचना मिलने के बाद कांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का परिवार बेहद गरीब है। उसके पिता प्रयाग राम कई वर्षों से हृदय रोग और पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। 
वहीं कांडी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।

Tags - Son river drowning Garhwa Garhwa Jharkhand drowning news Kandi police station area incident Barwadih Tola drowning case Son river accident Jharkhand youth drowned in Son river Kaushal Kumar Paswan death news Garhwa district breaking news Jharkhand