logo

युवक ने खायी सल्फास की गोली, इलाज के दौरान मौत

suicide3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। लेकिन आत्महत्या की सूचना मिलने के 45 मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। मृतक छात्र की पहचान 21 वर्षीय दिव्यांशु पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने बीते गुरुवार की शाम करीब 7 बजे सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आनन-फानन में एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन लगभग 45 मिनट तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद छात्र की हालत गंभीर देखते हुए लोग प्राइवेट कार से मर्सी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने स्थति गंभीर देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया।
जहां टीएमएच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि घटना के असली कारणों का पता अब तक नहीं चल सका सका है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई बेहतर रूप से की जा सकेगी। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news jamshedpur news jamshedpur latest news jamshedpur khabar suicide news crime news