logo

हजारीबाग में भीषण हादसा : ट्रक में जा घुसी बेकाबू बाइक, 20 साल की युवती समेत 2 लोगों की जान गई; कोहराम

A410.jpg

हजारीबाग:

अस्पताल के फर्श पर रोती-बिलखती मौसी, ओपीडी का पर्चा, बदहवास माता-पिता और अंतहीन सूनापन। महज 20 साल की रेशम परवीन अपने पीछे यही छोड़कर इस दुनिया से रुखसत हो चुकी है। टाटीझरिया के ही तौफीक अंसारी के घर पर भी मातम है। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि तौफीक आज सुबह आखिरी बार बाइक लेकर घर से निकला था। हजारीबाग के मोरांगी इलाके में एक सड़क दुर्घटना में 2 नौजवानों की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोग मानते हैं कि यदि रेशम और तौफीक ने हेलमेट पहना होता तो ये अनहोनी नहीं होती। 

आईडी कार्ड से हुई युवती की पहचान
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग के मोरांगी इलाके में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। घटनास्थल से मिले आईडी कार्ड से युवती की पहचान रेशम परवीन के रूप में हुई। रेशम, केबी महिला कॉलेज की छात्रा थी। वहीं, घटना में जान गंवाने वाला युवक तौफीक अंसारी, रेशम के ही मुहल्ले का रहने वाला था। बताया जाता है कि रेशम और तौफीक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी मोरांगी के पास तौफीक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक एक  ट्रक से जा टकराई।

चश्मदीदों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक और युवती बाइक सहित बाइक सहित ट्रक के भीतर जा घुसे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

युवक-युवती की मौत से मचा कोहराम
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

हेलमेट पहना होता तो नहीं जाती जान
अस्पताल में मौजूद लोगों का मानना था कि यदि युवक और युवती ने हेलमेट पहना होता तो जान नहीं गंवाते। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Tags - Jharkhand NewsHazaribagh Road AccidentAccidentMan Women Died in AccidentCrime News