गिरिडीह:
Jharkhand News: गिरिडीह (Giridih) के बेंगाबाद थानाक्षेत्र अंतर्गत खंडोली डैम के पास घूमने पहुंचे प्रेमी जोड़े (Couple Caught on Bike) को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद कथित तौर पर उनकी बाइक पर ही शादी करा दी गई। सोशल मीडिया पर इस कथित शादी का वीडियो वायरल है, जिसमें युवक अपनी प्रेमिका की मांग भरता नजर आ रहा है। बताया जाता है कि डैम के पास पकड़ने के बाद परिजनों ने वहीं प्रेमी जोड़े की शादी कराने का पैसला किया। बाइक पर बैठी अवस्था में ही युवक ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान वहां कुछ लोग मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चा
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना की पूरी सच्चाई और परिस्थितियों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर बेंगाबाद पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।