logo

झगड़ा सुलझाने गई महिला की पीटकर ली जान

crime38.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ गांव के भदई टोला में पति-पत्नी के आपसी झगड़े को सुलझाने गयी अधेड़ महिला को पति-पत्नी ने मिलकर पीट दिया। इससे वह बेहोश हो गयी। उसे परिवार के लोगों ने रेफरल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान रामसूरत पासवान की 55 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है।


क्या है मामला 
घटना के बारे में मृतका के पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि उसके घर के बगल में बली पासवान का लड़का आनंद पासवान एवं उसकी पत्नी प्रतिमा देवी झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच उनका मौसेरा भाई लव कुमार पति-पत्नी को समझाने गया। इस पर दोनों लव कुमार को ही पीटने लगे। लव को पीटता देख उसकी मौसी उर्मिला देवी उसे बचाने गयी। इसके बाद गुस्से में आकर आनंद पासवान एवं उसकी पत्नी प्रतिमा देवी ने अधेड़ महिला को हाथ मरोड़कर जमीन पर पटक दिया। इससे वह बेहोश हो गयी।


पुलिस जांच में जुट गई है
इधर अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी आकाश कुमार के निर्देश पर एसआइ चंदन प्रधान ने परिजनों का बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। 

Tags - Garhwa news Garhwa latest news Garhwa news Garhwa crime Garhwa recent news