logo

कंधे में सांप लेकर घूम रही महिला, बोली– बेटे का पुनर्जन्म हुआ है

sappa1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कोटा जिले के सांगोद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपके होश उड़ा देगा। यहां एक बुजुर्ग महिला सांप को कंधे पर लेकर घूमती रही क्योंकि उसे लगा कि वह उसके बेटे का पुनर्जन्म है। हैरानी की बात यह है कि पूरे गांव में घूमने के दौरान सांप ने एक बार भी महिला को नुकसान नहीं पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वह सांप एक घर में घुस रहा था तो लोग उसे मारने के लिए दौड़े। इसी दौरान बादाई बाई वहां आ गई और उसने सांप को मारने से मना कर दिया। इसके साथ ही उसने सांप के आगे हाथ जोड़ा और कहा कि अगर वह देवता है तो रुक जाएं नहीं तो घर से बाहर चले जाएं। जब सांप अपनी जगह से नहीं हिला तो महिला उसके पास हाथ जोड़कर बैठ गई और उसे अपने बेटे का पुनर्जन्म बताया गया। इसके बाद सांप महिला की गोद में बैठ गया। फिर थोड़ी देर बाद पत्थर के पीछे चला गया। 

18 साल पहले हुई थी महिला के बेटों की मौत
महिला के एक बेटे ने बताया कि उसके बड़े भाई हंसराज की 18 साल पहले  नदी में डूबने से मौत हो गई थी। ऐसे में इस चमत्कार के बाद कहीं ना कहीं ऐसा विश्वास हुआ कि सांप के रूप में हंसराज का पुनर्जन्म हुआ है। इसके बाद इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जहां महिला ने सांप को चबूतरे पर कपड़ा बिछाकर छोड़ दिया। इसके साथ ही महिला और नमूने ने सांप के ऊपर सफेद निशान बनाया ताकि लोग उसे मारें नहीं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N