logo

महिला को घर में बंधक बनाकर भीषण डकैती, कैश और ज्वेलरी लेकर बाइक से भागे अपराधी; हड़कंप...

महिला को घर में बंधक बनाकर भीषण डकैती, कैश और ज्वेलरी लेकर बाइक से भागे अपराधी; हड़कंप...

गिरिडीह:

गिरिडीह में महिला को बंधक बनाकर डकैती की गई। बदमाश दिनदहाड़े घर में घुसकर 20 हजार रुपये कैश और जेवरात लूट गए। वारदात अहिल्यापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पंचनटांड गांव की है। यहां बाइक सवार 6 अपराधी घर में घुसे, महिला को बंधक बनाया और लूटपाट मचाई। इस दौरान अपराधियों ने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट भी की। अपराधी 20 हजार रुपये नकद, सोने के 2 मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल लूट गये। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी 6 अपराधी 2 बाइक  पर सवार होकर  आराम से भाग निकले। वारदात की जानकारी मिलने पर अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

आसपास के लोगों  से पूछताछ की। अपराधियों की पहचान का प्रयास तेज किया। पुलिस, अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

दिनदहाड़े डकैती से दहशत का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस डकैती की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए अपराधियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस
पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags - Jharkhand NewsGiridihWomen HostageRobbery