logo

जामताड़ा DC के जनता दरबार में पहुंची 'मृत' महिला, पेंशन चालू कराने की रखी मांग

जामताड़ा DC के जनता दरबार में पहुंची 'मृत' महिला, पेंशन चालू कराने की रखी मांग

​जामताड़ा:

Jharkhand News: जामताड़ा (Jamtara) में मंगलवार को उपायुक्त आलोक कुमार (DC Alok Kumar) के जनता दरबार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मृत महिला (Woman declared dead in government records in Jamtara) वहां पहुंच गई। महिला ने पेंशन (Universal Pension Scheme) चालू कराने की मांग की। मामला दरअसल यह है कि फतेहपुर प्रखंड (Fatehpur Block) अंतर्गत शिमला डंगाल पंचायत के महेशपुर गांव की विमला देवी जनता दरबार में पहुंची। विमला देवी ने उपायुक्त आलोक कुमार को बताया कि, सरकारी कागजों में उसे मृत घोषित करके उसकी पेंशन की राशि बंद कर दी गई है। विमला की शिकायत सुनकर उपायुक्त ने तत्काल जांच का आदेश दिया।

उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही से लाभुक को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित किया जाता है, तो दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने साथ ही यह निर्देश दिया कि विमला का नाम पेंशन सूची में जोड़कर नियमित रूप से राशि आवंटित की जाए। 

उपायुक्त ने कई शिकायतों का त्वरित समाधान किया
जामताड़ा प्रखंड के बेवा निवासी 45 वर्षीय गोदनी हांसदा ने बताया कि उनका अब तक आधार कार्ड और वोटर कार्ड नहीं बन पाया है, जिससे वे सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। उपायुक्त ने संबंधित डीपीओ को वंशावली व उपलब्ध वैकल्पिक दस्तावेजों के आधार पर प्रक्रिया पूरी कर आधार बनवाने का निर्देश दिया। वहीं, नाला प्रखंड की केया विश्वास ने पड़ोस में संचालित मुड़ी मिल के धुएं से बच्चों के बीमार होने की शिकायत की, जिस पर भी जांच के आदेश दिए गए।

​उपायुक्त की इस त्वरित कार्रवाई से आम जनता का प्रशासन और जनता दरबार के प्रति भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

Tags - Jharkhand NewsWomen declared dead in govt record in JamtaraJamtara DC Alok KumarJamtara NewsJharkhand Latest News