द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में उस वक्त बड़ा हड़कंप मच गया। जब सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग से कोयला लादकर उतर प्रदेश के प्रयागराज जा रही मालगाड़ी के एक वैगन का चक्का खुलकर अलग हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना गिरिडीह रेलवे स्टेशन से सीसीएल सीपी साइडिंग जाने वाली ट्रैक पर धनबाद ब्रिज के पास हुई है। घटना आज सुबह करीब 11:40 बजे सुबह की बताई जा रही है। .jpeg)
घटना की सुचना तत्काल प्रशासन को दी गई, जिसके बाद ही सीसीएल के साथ रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम के पहुँचते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी सीसीएल कर्मियों ने जीएम गिरीश कुमार राठौर, पीओ जीएस मीणा तथा प्रबंधक राजवर्धन कुमार को दी। और रेलवे के ड्राइवर और अन्य कर्मियों ने इसकी सुचना रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी। 
सीसीएल सीपी साइडिंग के लोडिंग इंस्पेक्टर अमित कुमार यादव ने बताया कि मालगाड़ी का कोयला गिरिडीह से प्रयागराज जाने वाला था, और इसी कारण सुबह मालगाड़ी के सभी डब्बों पर कोयला लोड किया गया था। जिसमें कुल 29 बोगियों में लगभग 1800 टन कोयला लोड किया गया और गिरिडीह से रवाना किया गया। लेकिन ट्रेन कुछ ही किलोमीटर दूर चली थी कि एक वैगन का पहिया खुल गया। गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ना ही मालगाड़ी पटरी से नीचे उतरी, क्योंकि ट्रेन की स्पीड कम थी।