logo

रांची के रिंग रोड में विदेशी शराब से लदा वाहन पलटा, बोतल लूटने की मची होड़

liquor1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विदेशी शराब से लदा एक वाहन पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें लदी शराब की बोतलें और पेटियां सड़क पर बिखर गईं। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए और शराब लूटने की होड़ मच गई। इस दौरान कई बोतलें टूट गईं, जिससे सड़क पर शराब फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद वहां मौजूद लोग मौके से भाग गए।


 

Tags - Liquor Truck Collapsed in ranchi ranchi liquor truck Collapsed latest jharkhand News ranchi updates latest ranchi news ranchi updates in Jharkhand jharkhand Latest news latest Ranchi updates ranchi news ranchi Updates